कांगड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मन रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में माता का बाग कांगड़ा में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इन व्यंजनों के लाभों के बारे में भी बताया गया। वंदना कटोच ने बताया कि पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजनों को हमारे बुजुर्ग खाते थे। परंतु समय के साथ आधुनिक व्यंजनों ने इनका स्थान ले लिया। आधुनिक व्यंजन स्वास्थ्य को खराब कर रहे हैं, इसलिए हमें फिर इन्हें प्रयोग में लाना होगा। उन्होंने कहा कि 1 साल से पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। इसे आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है।

पोषण प्रदर्शनी में इन फूड आइटम्स से बनाए गए व्यंजन

उन्होंने कहा कि पोषण प्रदर्शनी में हरी कंगनी, पीली कंगनी, कुटकी, कोदो, समा, रागी, जिसे मंडल भी कहते हैं। बाजरा और झंडे वाले चावलों से तैयार व्यजंन परोसे गए। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की पैदावार अभी कम है। इस कारण यह थोड़े महंगे हैं। हमें इनकी पैदावार को बढ़ानी पड़ेगी, तभी ये सस्ते होगे। ऐसे में हर व्यक्ति इन्हें आसानी से खरीद सकेगा।

फूड आइटम्स माधव ऑर्गेनिक स्टोर मटौर ने करवाईं उपलब्ध

प्रदर्शनी में ऑर्गेनिक फूड आइटम्स माधव ऑर्गेनिक स्टोर मटौर ने उपलब्ध करवाईं। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष बबीता संधू, बीएमओ तियारा विवेक करोल, बीडीसी मेंबर ममता, माधव ऑर्गेनिक स्टोर से अरविंद शर्मा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद रहीं।

Exit mobile version