कांगड़़ा। “समाचार हिमाचल” परिवार के अहम सदस्य वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा का निधन हो गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में वीरवार सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका हार्टअटैक आने के बाद करीब एक माह से उपचार चल रहा था। बीच में तबीयत में सुधार के चलते उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। दोबारा तबीयत बिगड़ने के चलते वह अस्पताल ले जाए गए थे। उनका दोपहर को पैतृक गांव मसरेहड़ के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

संजय वर्मा 49 बार रक्तदान कर चुके थे। उन्होंने बीमारी हालत में भी परिजनों से कहा था कि रक्तदान का आंकड़ा 51 करना है।

Leave A Reply

Exit mobile version