कांगड़ा। मां बज्रेश्वरी के दर पर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शुक्रवार को परिवार सहित माथा टेका और हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। मंदिर के पुजारियों ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
मंदिर पहुंचने पर उनका एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश राजा, ट्रस्ट सदस्य एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली, ट्रस्ट सदस्य उमाकांत और वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा ने मां की चुनरी और फोटो देकर स्वागत किया।
आरएस बाली ने अधिकारियों को मंदिर में आने वाले यात्रियों की सुविधा का हर तरह से ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यहां आने वाले यात्री हमारे मंदिरों और प्रदेश की शान हैं। उन्हें हर तरह की सुविधा यहां मिले, यह सुनिश्चित करना हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद प्रदेश के समस्त नागरिकों पर बना रहे।
उन्होंने मंदिर के विकास के लिए हर तरह से सहायता करने का आश्वासन दिया।
Breaking News
- Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
- Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
- 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
- बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
- शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
- छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
- CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
- परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
Wednesday, October 14
