कांगड़ा। जिले के सुलह हलके के थुरल क्षेत्र में एक हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। यहां पत्नी (Wife) ने पति को मार डाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यहां पर एक प्रवासी परिवार ठेकेदार के पास काम करता था।

प्रवासी वेद प्रकाश अपनी पत्नी राजमाला और दो बच्चों के साथ लंबे समय से भ्रांता पंचायत में रह रहा था। वेद प्रकाश शराब पीने का आदी था और परिवार उससे परेशान था।

शुक्रवार रात को पत्नी ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया। यही नहीं, प्लास से कई वार उस पर किए। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे।

Leave A Reply

Exit mobile version