सहौड़ा (कांगड़ा)। सहौड़ा के सपूत जेई राजेश कुमार को मरणोपरांत जल शक्ति गौरव सम्मान दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के कांगड़ में हुए राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह में दिया। यह सम्मान स्वर्गीय राजेश कुमार की धर्मपत्नी किरण बाला, पुत्र हर्षद चौधरी और चाचा हरनाम सिंह ने प्राप्त किया। किरण बाला, हर्षद चौधरी और हरनाम सिंह ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और जल शक्ति विभाग का आभार जताया है। गौर हो कि 24 अगस्त 2023 की सुबह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई उठाऊ पेयजल योजना दौलतपुर, जलाड़ी, तकीपुर, समेला को पुनः बहाल करने के लिए जेई राजेश कुमार अपने फील्ड स्टाफ के साथ मौके पर काम कर रहे थे। उस दौरान हुए भूस्खलन की चपेट में आने से वह बनैर खड्ड में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
Breaking News
- नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
- खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
- 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
- CM ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक व ई-बस चार्जिंग डिपो का किया उद्घाटन
- Good news: असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर निकली भर्ती
- CBSE स्कूलों में पांच साल के लिए 305 अंग्रेजी शिक्षक नियुक्त
- Murder कर नाले में फेंका था चालक का शव, तीन आरोपी गिरफ्तार
- स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच Tourist हुए घायल
Saturday, June 20

