सहौड़ा (कांगड़ा)। सहौड़ा के सपूत जेई राजेश कुमार को मरणोपरांत जल शक्ति गौरव सम्मान दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के कांगड़ में हुए राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह में दिया। यह सम्मान स्वर्गीय राजेश कुमार की धर्मपत्नी किरण बाला, पुत्र हर्षद चौधरी और चाचा हरनाम सिंह ने प्राप्त किया। किरण बाला, हर्षद चौधरी और हरनाम सिंह ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और जल शक्ति विभाग का आभार जताया है। गौर हो कि 24 अगस्त 2023 की सुबह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई उठाऊ पेयजल योजना दौलतपुर, जलाड़ी, तकीपुर, समेला को पुनः बहाल करने के लिए जेई राजेश कुमार अपने फील्ड स्टाफ के साथ मौके पर काम कर रहे थे। उस दौरान हुए भूस्खलन की चपेट में आने से वह बनैर खड्ड में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
Breaking News
- देश के पहले पर्सनल Flying व्हीकल का शुरुआती परीक्षण सफल !
- दुःखद : खाई में गिरी Car, दो युवकों की मौत
- रिश्तेदारों ने हड़पी ₹अढ़ाई करोड़ की संपत्ति (Property)
- 1.120 किलो चिट्टे के साथ हरियाणा का युवक Arrest
- घुमारवीं में Police ने एक दिन में पकड़ा 232 ग्राम चिट्टा
- Minjar विसर्जन के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय मेले का समापन
- 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) गिरफ्तार
- महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स पर FIR
Friday, August 7
