सहौड़ा (कांगड़ा)। सहौड़ा के सपूत जेई राजेश कुमार को मरणोपरांत जल शक्ति गौरव सम्मान दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के कांगड़ में हुए राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह में दिया। यह सम्मान स्वर्गीय राजेश कुमार की धर्मपत्नी किरण बाला, पुत्र हर्षद चौधरी और चाचा हरनाम सिंह ने प्राप्त किया। किरण बाला, हर्षद चौधरी और हरनाम सिंह ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और जल शक्ति विभाग का आभार जताया है। गौर हो कि 24 अगस्त 2023 की सुबह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई उठाऊ पेयजल योजना दौलतपुर, जलाड़ी, तकीपुर, समेला को पुनः बहाल करने के लिए जेई राजेश कुमार अपने फील्ड स्टाफ के साथ मौके पर काम कर रहे थे। उस दौरान हुए भूस्खलन की चपेट में आने से वह बनैर खड्ड में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
Breaking News
- बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
- जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें
- लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं
- राजीव बिंदल का भाई सोलन पुलिस ने किया Arrest
- कांगड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू (Start)
- बेटे ने लात मारकर मार डाली मां (Mother)!
- प्राकृतिक खेती पर Dharmshala में कार्यशाला शुरू
- NIT हमीरपुर के दो छात्र चरस के साथ गिरफ्तार
Tuesday, October 14