कांगड़ा। क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में सिटी (City) सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं सिटी हॉस्पिटल (Hospital) घुरकड़ी में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (Doctor) प्रकाश चंद राणा ने सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।

लगभग 13 वर्षों के अनुभव के साथ डॉ. प्रकाश चंद राणा हृदय रोगों के उपचार एवं प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। अस्पताल में कार्डियोलॉजी सेवाओं के विस्तार के साथ अब हृदय रोगों से संबंधित आधुनिक जांच, परामर्श एवं उपचार सुविधाएं मरीजों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रदीप मक्कड़, डॉ. अशीष गर्ग और राजीव डोगरा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि मरीजों को हृदय संबंधी उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। अस्पताल में अब अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से मरीजों को समय पर परामर्श एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ मिलेगा।

डॉ. प्रकाश चंद राणा सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप, धड़कन की अनियमितता, सांस फूलना, हार्ट अटैक, हृदय की नसों में ब्लॉकेज तथा अन्य कार्डियोलॉजी संबंधी समस्याओं के निदान एवं उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। इसके अतिरिक्त मरीजों को नियमित हृदय जांच, ईसीजी, ईको और अन्य आवश्यक कार्डियक परामर्श सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल संचालकों ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए समय पर जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की हृदय संबंधी समस्या या लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।

अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. प्रकाश चंद राणा के जुड़ने से क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय कार्डियोलॉजी सेवाओं का लाभ मिलेगा व स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Leave A Reply

Exit mobile version