कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ की राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल पंडाेह में हुई। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें अवंतिका ने ट्रैडिशनल योग में द्वितीय और कलात्मक योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला कांगड़ा, त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम पुराना कांगड़ा और अपने गांव बिल्लपड़ (द्रकाटा) का नाम रोशन किया। इस दौरान मुख्यातिथि राज मल्होत्रा ने अवंतिका की हर प्रकार से आर्थिक मदद करने की घोषणा कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अब अवंतिका राष्ट्रीय योग खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल विश्व विद्यालय पंजाब में राष्ट्रीय योगासन भारत खेल संघ द्वारा 18 दिसंबर से आयोजित होगी। त्रिगर्त दिव्य योग सेवा समिति के सदस्यों ने अवंतिका को बधाई और योगी रणजीत सिंह ने आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़े: नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरुकता के लिए किसान सभा करवाई

Leave A Reply

Exit mobile version