राकेश सोनी। नादौन
केंद्रीय विद्यालय नादौन में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत एकल गायन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सदनानुसार कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों में हुई। इसमें प्रत्येक सदन से 2 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 16 छात्रों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में शिवाजी सदन के आरुष शर्मा ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन की श्रेया ने द्वितीय स्थान एवं टैगोर सदन की आरुषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में रमन सदन की छात्रा इशिका ने प्रथम स्थान , टैगोर सदन के सृजन भारती ने दूसरा स्थान एवं टैगोर सदन की जाह्नवी ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में संगीत शिक्षक कर्म चंद, कला शिक्षक जय सिंह एवं डॉ. हेमलता मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में तबला वादक के रूप में राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्हें प्राचार्य एसडी लखनपाल ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में मंच संचालन सीसीए इंचार्ज ललिता ने किया।
Breaking News
- 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार
- Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
- Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
- 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
- बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
- शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
- छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
- CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
Thursday, October 15
