एएम नाथ। चंबा
भारी
बारिश से विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव दी जाएगी। विधायक नीरज  नैय्यर ने कहा है कि मानसून सीजन के दौरान कई परिवार प्रभावित हुए हैं।

चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 19 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से निजी एवं सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। इस मामले को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष  रखा गया है। उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन चंबा को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों को सड़क पेयजल और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

विधायक ने लोगों से विशेष एहतियात बरतने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

Leave A Reply

Exit mobile version