एएम नाथ। चंबा
भरमौर
में बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर रावी में जा गिरी है। हादसे में दो युवक लापता हैं। नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण गाड़ी और युवकों को ढूंढने में दिक्कत हो रही है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों सर्च ऑपरेशन चलाया है। खबर लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

हादसा शनिवार सुबह सात बजे हुआ है। बोलेरो कैंपर खड़ामुख-होली मार्ग पर डल्ली में अनियंत्रित होकर रावी में गिरी है। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान चैन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र जयराम निवासी गांव हिवरा दुनाली एवं इंद्र कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव गैहरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

एसपी चंबा अभिषक यादव ने कहा है कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version