चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चंबा के चुनाव बुधवार को हुए। इनमें अजय जरयाल को लगातार तीसरी बार सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। अशोक ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और परवीन मेहता को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी पवन ठाकुर, पर्यवेक्षक कमल गुप्ता व नरेश शर्मा की देख-रेख में हुई। चुनाव प्रभारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला की शेष कार्यकारिणी चुनने के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया।

महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय जरयाल ने कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकरिणी के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाकर हल करवाने को प्रयासरत रहेंगे। इन चुनावों में महासंघ की विभिन्न खंड इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Exit mobile version