नई दिल्ली। केंद्र (Center) ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ (Crore) रुपये की राशि जारी की है। इसमें हिमाचल के हिस्से 189.20 करोड़ रुपये आए हैं।

बाढ़ प्रभावित राज्यों में नुक्सान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल भेजे थे

इन बाढ़ प्रभावित राज्यों (States) में नुक्सान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल भेजे थे। बिहार और पश्चिम बंगाल में नुक्सान का आकलन करने के लिए शीघ्र दल भेजा जाएगा। इस वित्तीय साल 21 राज्यों को 14,958 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है।

किस राज्य को कितना मिला

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को ₹1,492 करोड़, आंध्र प्रदेश को ₹1,036 करोड़, असम को ₹716 करोड़, बिहार को ₹655.60 करोड़, गुजरात को ₹600 करोड़, हिमाचल प्रदेश को ₹189.20 करोड़, केरल को ₹145.60 करोड़, मणिपुर को ₹50 करोड़, मिजोरम को ₹21.60 करोड़, नागालैंड को ₹19.20 करोड़, सिक्किम को ₹23.60 करोड़, तेलंगाना को ₹416.80 करोड़, त्रिपुरा को ₹25 करोड़ और पश्चिम बंगाल को ₹468 करोड़ जारी किए गए हैं।

ये राज्य भारी वर्षा, बाढ़ और भू-स्खलन से प्रभावित हुए हैं

ये राज्य इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी वर्षा, बाढ़ और भू-स्खलन से प्रभावित हुए हैं। वित्तीय सहायता के अलावा केंद्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को अपेक्षित एनडीआरएफ व थल सेना की टीमों की तैनाती और वायु सेना के सहयोग सहित अन्य सहायता दी है।

Exit mobile version