बिलासपुर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बिलासपुर में वर्षा, बाढ़ और भू-स्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर पुनः विकास कार्यों को बहाल करने की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन प्रभावितों को राहत देने और उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार तीव्रता से काम कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन द्वारा सड़क, बिजली व पानी की सुविधा को तुरंत बहाल करने के लिए उठाए गए विशेष कदमों तथा पीड़ितों के लिए चलाए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रशंसा की।

Leave A Reply

Exit mobile version