धर्मशाला। सिक्योरिटी (Security) गार्ड (Guards) और सुपरवाइजर (Supervisor) के 150 पद (Posts) भरे जाएंगे। इसके लिए 6 से 10 जुलाई तक साक्षात्कार (Interview) होंगे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी (Officer) अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के केवल पुरुषों के 150 पद भरेगी। इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है और आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इन पदों के लिए कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी और उन्हें ₹ 17 हजार 500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सभी आवेदक साक्षात्कार के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो, तो साथ लेकर 6 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय ज्वालाजी, 7 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 8 जुलाई उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 9 जुलाई उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर और 10 जुलाई जिला रोजगार कार्यायल पालमपुर में प्रातः 11 बजे पहुंचकर कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।

