- 24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
- ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
- Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
- आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
- Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
- नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
- खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
- 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
Author: admin
फिरोजपुर। जिले के हासम जुमानी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक हादसा पेश आया है। इसमें कई बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हासम जुमानी गांव के पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चे जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।
कांगड़ा। नजदीकी गांव वीरता में शुक्रवार तड़के बाइक चोरी करने का प्रयास करता एक युवक पकड़ा गया है। युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता, इससे पहले स्थानीय लोगों ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। जानकारी के अनुसार आरोपी गांव की दो पहिया वाहन सर्विस शॉप के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगा तो दुकान के मालिक बब्बल ने उसे देख लिया। आरोपी गांव की ओर भागा। वहां लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया जाने वाला टूल भी बरामद…
एएम नाथ। चंबाजिले में तैनात तत्कालीन सीनियर ऑडिटर द्वारा कर्मचारियों के भत्तों की राशि को अपने और परिजनों के खाते में डालने का मामला सामने आया है। उसके खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नॉर्थ जोन में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी खंड धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने एचआरटीसी कर्मियों के देय भुगतान के 29 लाख रुपये के गबन के आरोप जांच में सही पाए जाने पर चंबा में तैनात सुरेंद्र कुमार (तत्कालीन सीनियर ऑडिटर एचआरटीसी यूनिट चंबा) के खिलाफ…
राकेश सोनी। नादौनसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह उपमंडल नादौन में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय लोगों अजय, विजय, तिलक, राजवीर, सुदर्शन, रामस्वरूप, देवराज और रामलोक ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उन्हें यहां-वहां के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई लोगों को अतिरिक्त पैसे खर्च करके अन्य स्थानों से गैस सिलेंडर लाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन के निकटवर्ती क्षेत्रों से भी लोगों को महंगे दामों पर गैस सिलेंडर लाने पड़ रहे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी गरीबों को हो रही है। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग की नादौन स्थित…
एएम नाथ। चंबामिंजर मेला चंबा की समृद्ध परंपराओं, लोक कला-संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का परिचायक है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। परिधि गृह में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह कहा कि हर्ष और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाला मिंजर मेला स्थानीय लोक परंपराओं के साथ-साथ देवी-देवताओं के प्रति कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को भी इंगित करता है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 8 हजार से अधिक योजनाएं प्रभावित हुई हैं। संपूर्ण प्रदेश में विभाग को 1548 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर अधिकांश पेयजल योजनाओं को कार्यशील कर दिया गया…
एएम नाथ। चंबा मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक हुई। अपूर्व देवगन ने सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को तय सीमा के भीतर सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि ज़िले में भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के कारण सरकारी एवं निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को तय सीमा के भीतर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बनानी होगी। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया…
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने प्रदेश में बाढ़ आपदा के चलते सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के आधारभूत ढांचे को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में हुए इस नुकसान की जानकारी दी और उनसे हिमाचल में आकर स्थिति का जाएजा लेने आग्रह किया। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश को हर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया।
एएम नाथ। चंबामिंजर मेला में महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की प्रशिक्षु नवनी चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने ही कॉलेज की नैंसी को लगातार तीन सेटों में हराकर जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया।
राकेश सोनी। नादौनओबीसी प्रकोष्ठ नादौन कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी बबलू को खाद्य आपूर्ति विभाग का निदेशक नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुश हैं। नादौन के कोहला गांव के राजेंद्र चौधरी की नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस युवा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गौर हो कि राजेंद्र चौधरी की गिनती मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बेहद करीबियों में होती है। वह वर्ष 2003 से सुक्खू के साथ संघर्ष करते आ रहे हैं। उनको संगठनात्मक गतिविधियों का काफी अनुभव है। 2003 में कॉलेज कैंपस अध्यक्ष बनने के बाद आरंभ हुए राजनीतिक सफर…
कुल्लू। स्थानीय पुलिस ने चिट्टे के साथ पंजाब का युवक पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू के तहत हेड कांस्टेबल हेमंत ठाकुर की अगुआई में ग़श्त के दौरान अशोक कुमार (36) पुत्र प्रकाश चंद निवासी मकान नंबर 460 वार्ड नंबर दो मोगा (पंजाब) से 9 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
