- 1268 प्रतिबंधित Capsule/टैबलेट बरामद
- इशिता सूद ने MA इंग्लिश में टॉप कर पाया गोल्ड मेडल
- नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड-8 का मतदान स्थान Change
- 3.84 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार युवक Arrest
- रिश्तेदार ने नाबालिगा से किया Rape, धमकी भी दी
- ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा; पलटी 40 सवारियों से भरी Bus, 15 जख्मी
- चलती गाड़ी पर गिरा पेड़; 4 शिक्षिकाओं की Death, 3 जख्मी
- ढोह के Air कमोडोर भूपेंद्र कंवर बने एयर वाइस मार्शल
Author: admin
एएम नाथ। चंबाCM सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 और 31 जुलाई को चंबा प्रवास पर होंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मुख्यमंत्री 30 जुलाई को प्रातः 10:05 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 10:20 बजे त्यारी पुल के पास बाढ़ से प्रभावित गांव पटोला का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 10:55 बजे होली स्थित जीएमआर भंडार परिसर पहुंचेंगे और बाढ़ के कारण गांव सलूण में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए होली-न्याग्रां सड़क मार्ग पर कुलेठ घार का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोपहर 1:25 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। दोपहर बाद 2:40…
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र के पास एक गांव में नाबालिग बच्ची (11) से गैंगरेप किया गया है। इसमें आरोपियों ने निर्भया केस की तरह हैवानियत की हद पार की हैं। उन्होंने दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। बच्ची को मैहर के सिविल अस्पताल जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मामले में मंदिर में सेवा करने वाले 2 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची वीरवार को घर के बाहर से लापता हो गई थी।…
कांगड़ा। एनएफसीआई (होटल प्रबंधन और पाक-विधि संस्थान) छात्राें ने चटनियां बनाने में इतिहास रचा है। उन्होंने 15 विभिन्न स्थानों पर 2201 विशेष चटनियां बनाई हैं। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर बताैर मुख्यातिथि माैजूद रहे। यह रिकॉर्ड एनएफसीआई के पैन भारत शाखाओं में विकसित हुआ, जो भारत के पांच राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक में स्थित हैं। हर स्थान एक जीवंत रचनात्मकता और नवाचार का केंद्र था, क्योंकि एनएफसीआई समुदाय ने भारतीय भोजन विविधता का जश्न मनाया। चटनियों में खास स्वाद के लिए अद्भुत फ्लेवर्स शामिल थे, जो पारंपरिक और अन्य तत्वों को आधार बनाकर बनाए…
एएम नाथ। चंबाभरमौर में बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर रावी में जा गिरी है। हादसे में दो युवक लापता हैं। नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण गाड़ी और युवकों को ढूंढने में दिक्कत हो रही है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों सर्च ऑपरेशन चलाया है। खबर लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। हादसा शनिवार सुबह सात बजे हुआ है। बोलेरो कैंपर खड़ामुख-होली मार्ग पर डल्ली में अनियंत्रित होकर रावी में गिरी है। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान चैन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र जयराम निवासी गांव हिवरा दुनाली एवं इंद्र कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव…
राकेश सोनी। नादौनथाना क्षेत्र नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर एनएच पर जलाड़ी गांव के पास बाइक के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक उसके पति को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रेमचंद (75) व उनकी पत्नी विमला देवी (70) एचपी 22ए 0836 बाइक पर सवार होकर अपने गांव भूंपल गांव से भड़ोली में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे कि जलाड़ी गांव के निकट एक मोड़ पर ट्रक नंबर एचपी 23 बी 6061 की चपेट में आ गए। इससे…
कांगड़़ा। जमानाबाद में चल रहे मिंजर मेले में शुक्रवार को पूर्व भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि रहे। इस मेले में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर रेस और अन्य के प्रकार की खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सांस्कृतिक संध्या भी हो रही है। जूनियर कबड्डी में जमानाबाद विजेता तथा मिहालु की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि ने इन टीमों को स्मृतिचिन्ह और नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि मिले हमारी सांस्कृतिक धरोहर होते हैं। इनमें हम सबको बढ़-चढ़कर भाग देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा…
फिरोजपुर। जिले के हासम जुमानी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक हादसा पेश आया है। इसमें कई बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हासम जुमानी गांव के पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चे जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।
कांगड़ा। नजदीकी गांव वीरता में शुक्रवार तड़के बाइक चोरी करने का प्रयास करता एक युवक पकड़ा गया है। युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता, इससे पहले स्थानीय लोगों ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। जानकारी के अनुसार आरोपी गांव की दो पहिया वाहन सर्विस शॉप के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगा तो दुकान के मालिक बब्बल ने उसे देख लिया। आरोपी गांव की ओर भागा। वहां लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया जाने वाला टूल भी बरामद…
एएम नाथ। चंबाजिले में तैनात तत्कालीन सीनियर ऑडिटर द्वारा कर्मचारियों के भत्तों की राशि को अपने और परिजनों के खाते में डालने का मामला सामने आया है। उसके खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नॉर्थ जोन में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी खंड धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने एचआरटीसी कर्मियों के देय भुगतान के 29 लाख रुपये के गबन के आरोप जांच में सही पाए जाने पर चंबा में तैनात सुरेंद्र कुमार (तत्कालीन सीनियर ऑडिटर एचआरटीसी यूनिट चंबा) के खिलाफ…
राकेश सोनी। नादौनसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह उपमंडल नादौन में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय लोगों अजय, विजय, तिलक, राजवीर, सुदर्शन, रामस्वरूप, देवराज और रामलोक ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उन्हें यहां-वहां के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई लोगों को अतिरिक्त पैसे खर्च करके अन्य स्थानों से गैस सिलेंडर लाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन के निकटवर्ती क्षेत्रों से भी लोगों को महंगे दामों पर गैस सिलेंडर लाने पड़ रहे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी गरीबों को हो रही है। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग की नादौन स्थित…
