मंडी जिले में शादी (Marriage) समारोह (function) में साले ने बेरहमी से अपने जीजा पीट दिया है। यहां के ऐतिहासिक राजमहल होटल (Hotel) में चल रहे शादी समारोह के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल (Injured) व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है। दोनों में विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ था। पुलिस (Police) को दी गई शिकायत में सौली खड्ड निवासी वरुण गोयल (39) ने कहा है कि वह अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने राजमहल होटल गया था। वह होटल अंदर था, तभी साले गौरव कपूर निवासी मोती बाजार ने उसका रास्ता रोक लिया।
उसने बिना किसी कारण के अपने जीजा को गालियां देना शुरू कर दी। इस विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार गौरव कपूर पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। उसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम मंडी को भी दी गई थी। पारिवारिक गरिमा को देखते हुए उस समय मामला सुलझा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार गौरव ने सरेआम मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
वारदात के तुरंत बाद परिजनों ने घायल वरुण को अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस की मौजूदगी में उसका मेडिकल करवाया गया। मंडी सदर थाना पुलिस ने आरोपी गौरव कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

