Close Menu
    What's Hot

    134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    March 3, 2026

    14.1 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में Police ने पकड़ा मुख्य सरगना

    March 3, 2026

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 14.1 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में Police ने पकड़ा मुख्य सरगना
    • चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या
    • School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
    • Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल
    • पौना किलो चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक Arrest
    • दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की Death
    • Dehra : नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 4
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»धर्म/राशिफल»संगमम से मिलती हैं अस्तिव को सांसें
    धर्म/राशिफल

    संगमम से मिलती हैं अस्तिव को सांसें

    हाल ही में ऐसा संगमम हो रहा है काशी तमिल संगमम
    adminBy adminFebruary 20, 2025177 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram


    दीप्ति अंगरीश

    आज दुनिया का हर व्यक्ति आगे बढ़ रहा है। इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में कोई सब स्वयं को विकसित करने की कवायद मेें दिन-रात भाग रहे हैं। माना भागने का मकसद है पैसे का सृजन। पर कभी इस ध्यान गया है कि इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में बहुत कुछ पीछे छोड़ दिया है। पीछे छूट गईं हैं हमारी जड़ें।

    “न दीनं न च पापं न हरं न वा सदा। किंतु सच्चं धर्मं च सदा समाश्रयेत्॥”
    यह श्लोक बताता है कि जो व्यक्ति धर्म और सत्य को अपने जीवन का आधार बनाता है, वह स्थिर और मजबूत रहता है, जैसे मजबूत जड़ें पौधे को हर परिस्थिति में स्थिर रखती हैं। यह श्लोक जीवन की जड़ों को मजबूत करने और सच्चे संबंधों की महत्ता को व्यक्त करता है। कभी सोचा है कि जड़ें नहीं होंगी, तो पौधा कितने दिन सांसें लेगा। ऐसे में जड़ों को मजबूत करना नितांत जरूरी है। संगमम इस जोड़ को मजबूतती जोड़ता है। यानी मिलान करवाता है अस्तित्व से। ऐसे में महत्वपूर्ण है संगमम, जो ज्ञान सृजन और जड़ों तक पुहंचाता है।

    हाल ही में ऐसा संगमम हो रहा है काशी तमिल संगमम। ऐसे संगमम युवाओं के लिए आवश्यक हैं। कारण वे अपनी जड़ों, सांस्कृतिक विविधता-विरासत, सांस्कृतिक एकता जानें, समझें और इसे मजबूत करें। ऐसे में संगमम की तरह के आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करने का उपयुक्त तरीका है। यहीं तक नहीं थमती संगमम की जरूरत।

    संगमम का प्रमुख उद्देश्य है युवाओं में सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता पैदा करना। इस मंच के माध्यम से युवा अपनी संस्कृति को समझने और उसे संजोने के साथ-साथ विविधता में एकता की ताकत को भी महसूस करते हैं। यह संवाद उन्हें यह सिखाता है कि विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में जानकर हम अपनी पहचान को और मजबूत बना सकते हैं और एक दूसरे से जुड़ सकते हैं। यहीं नहीं थमती समागम की उपायोगिता युवा पीढ़ी के लिए। इसका अन्य प्रमुख उद्देश्य है दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करना।

    भारत में विभिन्न संस्कृतियां और परंपराएं हैं। फिर भी सभी एक हैं। कारण उनका आधार है दृढ़ एकता है। संगमम इसी दृढ़ एकता को महसूस कराता है और दिखाता है कि भले ही हमारी सांस्कृतिक पहचान अलग हो, लेकिन हम सब एक ही धारा में बहते हैं। असल में किसी तरह के संगमम हमें अपनी विविधता को स्वीकारने और उसे अपनी ताकत बनाने का तरीका सिखाता है। दसअसल संगमम के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों, कला रूपों और परंपराओं का आदान-प्रदान होता है, जो एक दूसरे की समझ को बढ़ाता है और समाज में समरसता को बढ़ावा देता है। यह मंच युवाओं को अलग-अलग कला रूपों जैसे संगीत, नृत्य, शिल्प और साहित्य के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृतियों को जानने और समझने का अवसर देता है। इस प्रकार यह कार्यक्रम संवाद और सहिष्णुता को बढ़ावा देता है, जिससे विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान और सामंजस्य का वातावरण बनता है।

    असलियत की धरातल में संगमम न केवल सांस्कृतिक संवाद का मंच है, बल्कि यह युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और अपने समाज तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का अहसास भी कराता है। यह उन्हें यह सिखाता है कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देना और उसे आगे बढ़ाना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संगमम युवाओं को न केवल प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें अपने देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने में मदद करता है।

    अब बारी आती हैं युवाओें की। उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ना होगा। उन्हें तलाश ना होगा जहां उनकी जड़ों का संगमम कहां हो रहा हैै। कारण संगमम एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों के बीच संवाद स्थापित करता है, सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है और युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करता है। यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को समझने, उसे संजोने और सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के संवादों को बढ़ावा देने से हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं, जो अपनी विविधताओं में भी एकता को महत्व देता है और हर युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान करता है। अब युवाओं को संगमम से जुड़ना होगा।

    -लेखिका पत्रकार हैं।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleनाबालिग का करवाया गर्भपात, आशा वर्कर-मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
    Next Article बाजू पर लिखवाया था जिसका नाम, उसी प्रेमिका ने किया Murder
    admin

    Related Posts

    134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    March 3, 2026

    14.1 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में Police ने पकड़ा मुख्य सरगना

    March 3, 2026

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,094
    Don't Miss
    मंडी

    134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    By ravinderMarch 3, 202612 Mins Read

    मंडी। जिले की सुंदरनगर पुलिस (Police) ने 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार…

    14.1 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में Police ने पकड़ा मुख्य सरगना

    March 3, 2026

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026

    School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    March 3, 2026

    14.1 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में Police ने पकड़ा मुख्य सरगना

    March 3, 2026

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version