गगल (कांगड़ा)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बारे में मैं क्या कहूं; वो कुछ भी बोलते हैं, उनका काम झूठ बोलना है। ये आरोप मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगाए। वह सोमवार सुबह गगल एयरपोर्ट (Gaggal airport) पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस प्रदेश में प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में चुनावों में उतरी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में चुनावों में उतरी है। पार्टी लोकसभा चुनाव (loksabha election) और उपचुनाव (By election) में अच्छे छवि वाले नेता उतारेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ गारंटियां पूरी कर दी हैं। शेष गारंटियां भी पूरी होंगी।

कांग्रेस के बागियों ने धोखा दिया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागियों ने धोखा दिया है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। भाजपा ने ऐसे नेताओं को टिकट दी है। सीएम ने कहा कि टिकटों को लेकर दिल्ली में चर्चा हो चुकी है।

शीघ्र ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी

शीघ्र ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। गगल एयरपोर्ट पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मनकोटिया, अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कांगड़ा में आरएस बाली के आवास पर रुके सीएम

सीएम दिल्ली से यहां पहुंचे थे। इसके बाद कांगड़ा में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के आवास पर रुके। वहां से वह नादौन के लिए रवाना हुए।

Comments are closed.

Exit mobile version