चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हिमाचल के छात्र की हत्या कर दी गई है। यहां शुक्रवार को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इस दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यह बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इसमें हमलावरों ने चाकू से छात्रों पर हमला कर दिया। इससे चार छात्र घायल हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान हिमाचल के छात्र आदित्य ठाकुर की मौत हो गई। मृतक पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रहा था।
छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े कार्यक्रम सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। इस कारण यह दर्दनाक घटना घटी है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हत्या का कर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।