इंफाल। मणिपुर में छुट्टी काटकर लौटे असम राइफल्स के जवान ने छह सहयोगियों पर गोलियां चलाई हैं। इसके बाद उसने खुद को गोली से उड़ाया। इस वारदात में आरोपी की मौत हो गई है। वहीं छह जवान घायल हुए हैं। यह वारदात दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन में इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास हुई है। यह वारदात बुधवार सुबह हुई है। जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी काटने के बाद लौटा था।

असम राइफल्स की ओर से इस वारदात के संबंध में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग में प्रयोग हुई राइफल को कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया गया है, ताकि आखरी बातचीत को ट्रैक किया जा सके। किस कारण आरोपी जवान ने वारदात को अंजाम दिया है। यह पता लगाने के लिए उसके घर वालों से भी बात की जाएगी।

यह कहना है असम राइफल्स का

असम राइफल्स ने साफ किया है कि इस घटना का यहां फैली हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि आरोपी जवान मणिपुर का है, जबकि घालय जवान गैर मणिपुरवासी हैं।

मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह लिखा

मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में एक जवान के हाथों गोलीबारी की घटना हुई है। असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिससे छह जवान घायल हो गए हैं। वे सभी घायल गैर मणिपुरी हैं।

यह भी पढ़े: अब्दुल्लापुर में 22 जनवरी को जलाए जाएंगे 2100 दीपक

Leave A Reply

Exit mobile version