चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 2 आतंकी गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। इनके पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। ये चंडीगढ़ (Chandigarh) में बड़े हमले की फिराक थे। चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में दाना मंडी के पास दोनों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दो आरोपियों से एक ब्लैक कलर का बैग बरामद किया, जिसमें विस्फोटक रखा गया था। ये दोनों आतंकी हैप्पी पसिया के गुर्गे बताई जा रहे हैं। पूछताछ में अभी तक यह सामने आया है कि मास्टरमाइंड का सिर्फ दोनों को आदेश आना था। इसके बाद ही दोनों को हमला करना था सुरक्षा एजेंसियों ने चंडीगढ़ पुलिस को अलर्ट किया था कि चंडीगढ़ के कुछ थाने बदमाशों के टारगेट पर हैं।

इनको बम से उड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार इस पर काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इनका पाकिस्तान और इंडिया में चल रहे तनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave A Reply

Exit mobile version