ऊना। जिले के हरोली उपमंडल के पंजावर गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी (55) की हत्या (Murder) कर शव (Dead body) को जला दिया। इतना ही नहीं, अधजले कंकाल को सिंचाई की हौदी में डाल दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किया डिटेन

पुलिस ने इस संगीन वारदात को लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को डिटेन कर लिया है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त आशा देवी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी के टाल-मटौल से बेटे को हुआ शक

महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। वह सुबह जब घर लौटा तो पिता से मां के बारे में पूछा। इस पर आरोपी टाल-मटौल करने लगा। इससे बेटे को शक हो गया। उसने घर के आंगन के साथ बनी सिंचाई की हौदी में देखा तो वहां उसने जला हुआ कंकाल देखा। इससे उसका शक यकीन में बदल गया।

कंकाल देखने के बाद पुलिस को दी सूचना

बेटे ने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी अशोक कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

Comments are closed.

Exit mobile version