Close Menu
    What's Hot

    Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा

    February 7, 2026

    गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest

    February 6, 2026

    Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
    • गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
    • Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
    • खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
    • जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
    • दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
    • Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
    • Murder : तेजधार हथियार से मार डाली पत्नी, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, February 8
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
    ऊना

    जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई

    श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में बोले सीएम खुक्खू
    adminBy adminFebruary 5, 2026162 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    ऊना। जनता और भगवान (God) के आशीर्वाद हिमाचल (Himachal) के हक-हकूक की लड़ाई जारी रहेगी।
    यह बात श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही। सीएम (CM) ने ऊना स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका एवं राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में कर्म करने और फल की चिंता न करने का संदेश दिया गया है। उसी कर्म योग की भावना से प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, आमजन और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशील, समावेशी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ योजनाओं को लागू कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के लिए माता-पिता की भूमिका निभा रही है। हिमाचल देश का पहला राज्य है। सने प्रदेश के 6,000 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का कानूनी दर्जा प्रदान किया है। निराश्रित बच्चों की 27 वर्ष की आयु तक शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 4,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी दी जा रही है, जबकि शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यकताओं का प्रबंध सरकार द्वारा किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की गई है। इसके तहत 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वे दूसरी बार श्री राधाकृष्ण मंदिर आए हैं। यहां से उन्हें सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    बाबा बाल महाराज ने मुख्यमंत्री को शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान की कृपा से मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल का भला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का परिवार धार्मिक संस्कारों से युक्त है और वे प्रदेश की जनता के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के समय मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का योगदान भी दिया गया था।

    इस दौरान विधायक राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, महाधिवक्ता अनूप रतन, एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, उपायुक्त जतिन लाल एवं पुलिस अधीक्षक अमित यादव मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleदो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
    Next Article खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
    admin

    Related Posts

    Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा

    February 7, 2026

    गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest

    February 6, 2026

    Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल

    February 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,094
    Don't Miss
    मंडी

    Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा

    By ravinderFebruary 7, 202632 Mins Read

    मंडी जिले में शादी (Marriage) समारोह (function) में साले ने बेरहमी से अपने जीजा पीट…

    गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest

    February 6, 2026

    Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल

    February 6, 2026

    खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी

    February 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा

    February 7, 2026

    गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest

    February 6, 2026

    Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल

    February 6, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version