ऊना। अंब पुलिस ने 17.68 ग्राम चिट्टे के साथ मां-बेटे समेत 3 लोग गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस (Police) को यह सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मां (Mother)-बेटे (Son) सहित तीन लोगों को पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंब क्षेत्र के एक घर (House) से नशीले पदार्थों का काला कारोबार चलाया जा रहा है। वहीं से चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए संबंधित मकान पर दबिश दी।

घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने अलमारी में छिपाकर रखा गया 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों में अंब के वार्ड नंबर-2 निवासी एक युवक, वार्ड नंबर-8 निवासी उसकी मां और एक अन्य सहयोगी युवक शामिल है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपने घर से ही नशे की खेप आगे सप्लाई करते थे।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला (Case) दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे। क्षेत्र में इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है। जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा होने की भी संभावना है।

Leave A Reply

Exit mobile version