सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में युवती से दुष्कर्म (Rape) और धमकी देने का केस (Case) सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कहा कि उसकी जान-पहचान कुतबु नाम के व्यक्ति से करीब 7 साल पहले हुई थी। उसने उसे निकाह करने और घर बसाने का झांसा दिया। इसी झांसे में व्यक्ति ने 4 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, उससे ₹ 50 हजार भी लिए।

अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संदर्भ में एसपी (SP) सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version