कांगड़ा। बीरता में कबाड़ की दुकान (Shop) से 196.02 ग्राम चरस बरामद किया गया है। कांगड़ा पुलिस (Police) की सीआईए (CIA) टीम (Team) ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर, 2026 को सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस थाना कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में बीरता स्थित एचपीएसईबी पावर हाउस के पास एक कबाड़ की दुकान में नशीले पदार्थ की मौजूदगी है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने दुकान पर छापेमारी कर तलाशी ली।

इस दौरान दुकान से नशे की खेप बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विकास शर्मा उर्फ किंग (55) निवासी गांव नटेहड़, डाकघर एवं तहसील कांगड़ा और प्रेम कुमार (68) निवासी वार्ड नंबर-9, डाकघर एवं तहसील कांगड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला (Case) दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से चरस की खरीद-फरोख्त से जुड़े स्रोतों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Exit mobile version