शिमला। पुलिस (Police) ने एक कार (Car) से चिट्टा बरामद कर समरहिल और घुमारवीं के दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान एमएलए (MLA) क्रॉसिंग के पास विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दो लोग आपसी मिलीभगत से शिमला के सांगटी क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी करते हैं। वे बाहरी राज्य से नशीले पदार्थ की खेप लेकर सांगटी की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर बालुगंज चौक से सांगटी रोड पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की सह चालक सीट के मैट के नीचे छिपाकर रखे एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे से लगभग 7.5 ग्राम चिट्टा मिला।

इस संबंध में शिवराजन धीमान उर्फ शिबू निवासी समरहिल, शिमला और गुलशन कुमार उर्फ गोलू, निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर के विरुद्ध पुलिस थाना बालुगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 व 29 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave A Reply

Exit mobile version