हमीरपुर। स्प्रे करते समय 26 साल के युवक (Youth) की तबीयत बिगड़ने से मौत (Death) हो गई है। यह दु:खद (Sad) खबर (News) हमीरपुर जिले के सुजानपुर से सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को युवक अपने खेत में फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा (कांगड़ा) रेफर कर दिया गया। टांडा में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version