मंडी। चेकिंग के दौरान पुलिस (Police) ने HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। STF सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने झिरी में नाकेबंदी के दौरान यह कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को STF टीम ने झिरी में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही सरकारी HRTC बस नंबर HP-42-3151 को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान सीट नंबर 29 पर बैठे युवक के पास मौजूद बैकपैक की तलाशी ली गई, जिसमें से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान अनुराग (23) निवासी गांव जगुनी, डाकघर डानशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। इस संदर्भ में मामला (Case) पुलिस थाना औट में दर्ज किया जा गया है।

