कुल्लू। मनाली पुलिस (Police) ने वाहन चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने न केवल चोरी हुई कार (Car) बरामद की है, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। वशिष्ठ निवासी चांदनी ठाकुर ने 26 मार्च, 2026 को पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मनाली के वॉल्वो बस स्टैंड से उनकी ऑल्टो K10 कार गायब हो गई है।

उनके पति ने सुबह गाड़ी पार्क की थी और मात्र दो घंटे बाद लौटने पर वह वहां नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं का सहारा लेते हुए 22 अप्रैल, 2026 को मंडी जिला के नेरचौक से गाड़ी बरामद कर ली।

इस मामले में पुलिस ने मंडी के चच्योट निवासी युवक प्रकाश (25) को गिरफ्तार किया है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने कह कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य संभावित वारदातों का पता लगाया जा सके। उन्होंने आम जनता को अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version