शिमला। पुलिस (Police) ने न्यू शिमला से ₹ 1 करोड़ की LSD ड्रग बरामद के युवक-युवती को गिरफ्तार (Arrest) किया है। मुख्य आरोपी 10 साल से LSD तस्करी में शामिल है। इस संबंध में पुलिस थाना न्यू शिमला में धारा 22 व 29 ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिमला की पुलिस टीम ने हिम निवास BCS शिमला में दबिश दी। वहां संदीप शर्मा (40) निवासी तहसील धर्मकोट जिला मोगा पंजाब और प्रिया शर्मा (26) निवासी गांव व डाकघर ददाहू जिला सिरमौर के कब्जे से 562 स्ट्रिप्स (स्टैम्प साइज) LSD कुल वजन 11.570 ग्राम बरामद की गई।
यह जानकारी शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने दी। NDPS अधिनियम के तहत LSD की Commercial मात्रा की श्रेणी 0.1 ग्राम से अधिक है। इसमें 20 साल की सजा का प्रावधान है। अभियोग में पुलिस टीम द्वारा लगभग 11.5 ग्राम LSD बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप शर्मा पिछले 10 साल से LSD की तस्करी कर रहा है। पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि इसके खिलाफ पूर्व में भी 33 ग्राम चिट्टा मिलने का केस दर्ज है।

