नाहन में दो बेटों (Son) के साथ मां (Mother) और एक अन्य युवती चिट्टे के साथ पकड़ी (Arrest) है। सिरमौर जिले की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाडी नंबर HP18C 8477 में लतिका और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए हैं।ये कोटडी में अपने किराये के घर की तरफ जा रहे थे।

आरोपियों की पहचान राघवन निवासी मकान न. 332 दुर्गा कालोनी कालाआंब जिला अंबाला हरियाणा, लतिका निवासी मकान न. 332 दुर्गा कालोनी कालाआंब जिला अंबाला हरियाणा, निखिल कुमार निवासी मकान न. 332 दुर्गा कालोनी कालाआंब जिला अंबाला हरियाणा और पिंकी उर्फ नेन्सी निवासी गांव गलोग नगाली डाकघर बड़ोग रेलवे स्टेशन तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।

इनके कब्जे से 15.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं 10,450 रुपये की नकदी भी बरामद की है, जो चिट्टा तस्करी से कमाई गई है।

Leave A Reply

Exit mobile version