शिमला। जिले में धार्मिक कार्यक्रम में फायरिंग (Firing) में महिला (Woman) की मौत (Death) हो गई है। थाना चिड़गांव के तहत गांव कुलगांव में हुए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने दर्दनाक रूप ले लिया। नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम में भीड़ और नृत्य के बीच एक व्यक्ति ने गोली चलाई। इससे महिला की मौत हो गई।
मृतका की शिनाख्त रितिका निवासी गांव आंध्रा तहसील चिड़गांव जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।
पुलिस (Police) ने इस संबंध में अभियोग संख्या 36/2026 के तहत धारा 103 (1) बीएनएस एवं धारा 25 इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला (Case) दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर प्रारंभिक जांच व साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए कर मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के आयोजनों में हथियारों का इस्तेमाल न करें, ताकि ऐसी दु:खद घटनाओं से बचा जा सके। वारदात के बाद लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला।

