शिमला। यहां की बुजुर्ग महिला सत्या कपूर व सुदर्शन मोहन ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक दिया। सत्या कपूर ने अपने बचत खाते, अपने रिश्तेदारों और अन्य जान-पहचान के लोगों से यह धनराशि एकत्र कर प्रभावितों की सहायता के लिए दी है।

मुख्यमंत्री ने सत्या कपूर और सुदर्शन मोहन के इन प्रयासों की सराहना की। सीएम ने इसके लिए उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान हमें प्रभावितों की अधिक से अधिक मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version