शिमला। कॉलेज (College) कैडर में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर (Good news) है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों (Posts) पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

चयनित अभ्यर्थियों को जॉब (Job) ट्रेनी के रूप में 35 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। आयोग के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विषयों में कुल (Total) 373 पद भरे जाएंगे।

Leave A Reply

Exit mobile version