शिमला। भीषण गर्मी और लू से परेशान प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर (Good news) है। मौसम (weather) विभाग ने राज्य में अगले दो दिन गरज के साथ छींटे (Rain) पड़ने की चेतावनी दी है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट (Alert) जारी किया है।

कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

गौर हो कि प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बार प्रदेश में पहले के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

इस बार तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक

आमतौर पर प्रदेश में मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। प्रदेश में इस बार तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है।

सतलुज, यमुना और ब्यास नदियों में बढ़ रहा है स्तर

पड़ोसी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिमला, मनाली, काजा और डलहौजी में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मगर पर्यटकों को यहां ज्यादा राहत नहीं मिल रही। गर्मी को जंगलों में आग लगने की घटनाओं के साथ भी जोड़ा जा रहा है। भीषण गर्मी ऊंचे क्षेत्रों में ग्लेशियरों को भी पिघला रही है। इससे सतलुज, यमुना और ब्यास नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है।

Comments are closed.

Exit mobile version