शिमला। जिला पुलिस (Police) ने 5 किलोग्राम पोस्त के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे की खेप गाड़ी की डिक्की में छुपाई थी कुमारसैन थाना पुलिस ने सैंज-लुहरी मार्ग पर एक गाड़ी की डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में केस किया गया है।
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल उपमंडल रामपुर की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर सैंज-लुहरी मार्ग पर मौजूद थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की गई। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान पिंकू राम (42) निवासी कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है।
वाहन की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की से 5 किलोग्राम पोस्त बरामद किया गया। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नशा तस्करी रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।

