Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 1
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»पशुपालन विभाग में भर्ती किए जाएंगे 1000 मल्टी टास्क वर्कर्स
    शिमला

    पशुपालन विभाग में भर्ती किए जाएंगे 1000 मल्टी टास्क वर्कर्स

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक
    ravinderBy ravinderMarch 2, 2024184 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। यहां शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक ( Cabinet meeting) हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी सह निविदा से आबकारी नीति को मंजूरी दी गई। इसके साथ प्रदेश में पशुपालन विभाग में सुचारू कामकाज के लिए पशु चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग के लिए विभाग में 1000 मल्टी टास्क वर्कर्स रखने का निर्णय हुआ। वहीं लोक निर्माण विभाग में जेओए (आईटी) के 30 पद भरने को स्वीकृति दी गई।

    पीटीए के तहत रखेे 46 पात्र शिक्षक ( Teacher) होंगे नियमित

    लोक निर्माण विभाग के आर्किटेक्ट विंग में वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के 4 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा पीटीए के तहत रखेे गए 46 पात्र शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला भी हुआ, जो प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार अपेक्षित योग्यताएं पूरी करते हैं। मंत्रिमंडल ने 10 फूड सेफ्टी वाहन खरीदने और स्वास्थ्य विभाग में 10 खाद्य विश्लेषकों, 10 परिचारकों और 10 ड्राइवरों की सेवाएं लेने को मंजूरी दी।

    ये स्कूल किए गए स्तरोन्नत

    ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बंगाल चौकी, थरांगन, सलिहार, बोहन भट्टी, देहरियां को राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय चौकाथ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालय चंद्रौण को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का निर्णय भी बैठक में हुआ। चंबा जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय फगोट को राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय जोलना, रंग, भराड़ी और मथोलु को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला शिमला के विकास खंड ठियोग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कराणा को राजकीय उच्च विद्यालय में आवश्यक पदों के साथ स्तरोन्नत करने को भी मंजूरी दी गई।

    मशोबरा पंचायत व ब्यूलिया के और क्षेत्र नगर निगम शिमला में शामिल

    मंत्रिमंडल ने मशोबरा पंचायत व ब्यूलिया के और क्षेत्रों को नगर निगम शिमला में शामिल करने को स्वीकृति दी। बैठक में कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी, जयसिंहपुर और पालमपुर में जल शक्ति विभाग के मंडल खोलने को स्वीकृति दी गई। चंबा जिले में जल शक्ति मंडल को डलहौजी से चुवाड़ी बदलने और शिमला जिला में जल शक्ति विभाग के कसुम्पटी, सुन्नी, नेरवा और मतियाणा मंडलों के पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया।

    नागरिक अस्पताल हरोली 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत

    ऊना जिले में 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल हरोली को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने, शिमला जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत कोटा पब के कंडी में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने और ऊना जिले के बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ जरूरी पद भरने को मंजूरी दी गई। लोक निर्माण विभाग के ममलीग अनुभाग को विभाग के अर्की से सोलन मंडल में स्थानांतरित करने का भी फैसला हुआ।

    नादौन में लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने स्वीकृति

    मंत्रिमंडल ने जिला हमीरपुर के नादौन में लोक निर्माण विभाग का मंडल और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग का उपमंडल खोलने और इनमें जरूरी पद भरने को स्वीकृति दी गई। हरोली में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने और जरूरी पद सृजित कर भरने और कांगड़ा जिले में उपतहसील प्रागपुर को तहसील में स्तरोन्नत कर जरूरी पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी दी गई।

    धर्मपुर में उपमंडलीय पुलिस कार्यालय खोलने को मंजूरी

    मंत्रिमंडल ने मंडी जिले के धर्मपुर में उपमंडलीय पुलिस कार्यालय खोलने, हमीरपुर जिले के भोरंज पुलिस स्टेशन के तहत लदरौर में पुलिस चौकी खोलने और कुल्लू जिले में पुलिस चौकी मणिकर्ण को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन और भरने को स्वीकृति दी। बैठक में बद्दी पुलिस जिले में सिटी पुलिस पोस्ट वर्धमान को क्रियाशील बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित कर भरने का फैसला हुआ। शिमला जिले के ब्लॉक टिक्कर में स्वास्थ्य उप केंद्र कोठारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने को स्वीकृति दी गई।

    प्रदेश के ये मेले किए गए स्तरोन्नत

    कांगड़ा के जिला स्तरीय छिंज मेले सल्याणा, लिदबाड़ मेले, ऊना जिला के हरोली उत्सव और बिलासपुर जिले के घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को राज्य स्तरीय मेले में स्तरोन्नत करने को स्वीकृति दी। जयसिंहपुर का होली मेला, बिलासपुर जिले का अजमेर (भराड़ी) ग्रीष्मोत्सव, सांगला होली उत्सव और गंगथ कारु महाराज मेले को जिला स्तरीय मेलों में स्तरोन्नत करने का निर्णय बैठक में लिया गया।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleपरीक्षा देने के साथ निभाया बेटा होने का फर्ज, लोग कर रहे तारीफ
    Next Article तरसूह से 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version