मंडी में एसटीएफ (STF) कुल्लू की टीम ने 4.859 किलो (KG) चरस के साथ पंजाब (Panjab) के दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। आरोपियों ने कार (Car) के दरवाजे में नशे की खेप पैक की थी। एसटीएफ टीम को ASI भानु प्रताप लीड कर रहे थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकेबंदी की हुई थी। आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान एक पंजाब नंबर की कार कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। उसको चेकिंग के लिए रोका। कार में दो व्यक्ति बैठे थे। STF टीम ने कार की तलाशी ली तो अंदर से 4.859 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान राजेश (40) निवासी लुधियाना (पंजाब) और सतबीर सिंह (38) निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में NDPS अधिनियम के केस दर्ज किया गया है।
मामले में आगामी तफ्तीश थाना सदर मंडी की टीम कर रही है। आरोपियों ने चरस की यह खेप अपनी कार के आगे के कंडक्टरसाइड वाले दरवाजे के भीतर पैक की हुई थी। आरोपियों की कार को भी कब्जे में लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की इतनी बड़ी खेप वे कहां से खरीदकर लाए है और कहां ले जा रहे थे। STF की टीम में ASI भानु प्रताप के अलावा आरक्षी शाहीद अली, आरक्षी मोमिन खान, महिला आरक्षी शिवानी और आरक्षी होताशन शामिल थे।

