चंबा जिले में बोलेरो के खाई में गिरने से एक ही गांव के सात लोगों की मौ#त (Death) हो गई है। मृतकों में तीन सगे भाई (Brother) भी शामिल हैं। हादसा (Accident) बुधवार देर रात करीब 2 बजे पेश आया है। जानकारी के अनुसार चंबा-मसरूंड-हमल मार्ग (Road) पर छतरूंड के पास बोलेरो (एचपी-01सी-2581) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी जान गई है। सभी मृतक ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव के निवासी थे। ये सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

हादसे का शिकार वाहन भी ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताया जा रहा है। पुलिस (Police) ने इस संदर्भ में केस (Case) दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version