मंडी। सरकाघाट में वीरवार सुबह हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या 8 हो गई है। यह दु:खद हादसा (Sad News) करीब पौने दस बजे हुआ है। एचआरटीसी की बस सवारियों को लेकर सरकाघाट से जमनी रूट पर जा रही थी कि तारंगला के पास खाई में गिर गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। हादसे में बलवीर, अंतरिक्ष, बर्फी देवी, गीता, डोमा देवी, कलासी देवी, सुमन कुमार और
प्रकाश चंद की जान गई है। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर को मिलाकर कुल 21 लोग घायल हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिलासपुर एम्स में घायलों का कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version