मंडी में पुलिस (Police) ने पति (Husband)-पत्नी (Wife) को 5.637 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा (Arrest) है। जिले के सुंदरनगर थाने की पुलिस (Police) ने दोनों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक गुलेरिया और अमीषा के रूप में हुई है। सुंदरनगर के डीएसपी (DSP) भरत भूषण के निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात को कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी की थी।
इस दौरान पुलिस टीम ने चंडीगढ़ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार में सवार महिला पुलिस टीम को देखकर घबरा गई। इससे पुलिस का शक गहरा गया। कार के चालक से पुलिस ने पूछा तो उसने बताया कि दोनों चंडीगढ़ से बला-बला एप से बुकिंग के बाद उसकी कार में आ रहे हैं। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो नशे की खेप बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया।

