मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इसमें राजस्थान के दो पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों पर गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। वहां दो की मौत हो गई। तीसरे कार सवार का उपचार चल रहा है।

तीनों लोग कार से मनाली जा रहे थे। मंडी सदर के थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि पुलिस ने हादसे के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed.

Exit mobile version