मनाली। 26.200 ग्राम चिट्टे और ₹20 हजार की नकदी (Cash) के साथ 4 लोग गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। मनाली पुलिस (Police) ने झाड़ग अलेऊ में किराये के मकान में दबिश देकर यह सफलता हासिल की है। पुलिस थाना मनाली की टीम (Team) ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई (Action) की। तलाशी के दौरान मकान में किराये पर रह रहे व्यक्तियों के कब्जे से 26.200 ग्राम चिट्टा व ₹20,000 नकद बरामद हुए।

आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह (35) निवासी गांव व डाकघर फतेहपुर राजपूत तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब), गहनेशाह (22) निवासी मझीठा तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) और पत्नी गहनेशाह (20) और गहनेशाह की मुंहबोली माता (35) निवासी गांव खजाना गेट बाबा नंदलाल बिल्डिंग डाकघर व तहसील अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में केस दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

जिला पुलिस कुल्लू ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें और मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हमसे साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version