Close Menu
    What's Hot

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
    • Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
    • स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
    • HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
    • बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
    • किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
    • 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 22
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»चौथी पुण्यतिथि पर याद किए विकास पुरुष स्व. GS Bali
    कांगड़ा

    चौथी पुण्यतिथि पर याद किए विकास पुरुष स्व. GS Bali

    मजदूर कुटिया में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे लोग
    ravinderBy ravinderOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025165 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कांगड़ा। विकास पुरुष स्व. जीएस (GS Bali) की चौथी पुण्यतिथि पर मंगवार मजदूर कुटिया में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर उनके पुत्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली (RS Bali) ने अपने स्वर्गीय पिता के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की। विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली ने लोगों के दिलों में अपनी कार्य निष्ठा और लोगों के लिए समर्पण भाव से एक खास जगह स्थापित की है। इसकी झलकी मजदूर कुटिया में अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के रूप में देखी गई।

    स्वर्गीय जीएस बाली एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में अपने कार्यों से अपनी एक अलग छवि बनाई। 1998 में उन्होंने एक ऐसी विधानसभा क्षेत्र की भाग-दौड़ अपने हाथ में संभाली, जिसे पिछड़ा हुआ और चंगर क्षेत्र माना जाता था। उन्होंने इस चंगर और पिछड़े क्षेत्र को प्रदेश का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाया। उन्होंने अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया, लोगों के लिए घर-घर पानी बिजली स्वास्थ्य सिंचाई जैसी सुविधाएं पहुंचाईं।

    उन्होंने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में स्थापित किया। आज ऐसा कोई शिक्षण संस्थान नहीं रहा, जो नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में न हो। उन्होंने नगरोटा विधानसभा में बस डिपो स्थापित किया। उन्होंने मंत्री रहते हुए प्रदेश के समस्त क्षेत्र का एक समान विकास किया। विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का कार्य निष्ठा के लिए समर्पण भाव अद्भुत था। विकास पुरुष की लोकप्रियता का सबसे बड़ा उदाहरण यह था कि पक्ष के नेता तो उनके कार्यों की तारीफ करते ही थे, परंतु विपक्ष के नेता भी उनके कार्यों के हमेशा मुरीद रहे। उनके कार्यों की तारीफ कई मंचों से विपक्ष के नेताओं के द्वारा भी की गई।

    उनके पुत्र आरएस बाली ने उनको याद करते हुए कहा उन्होंने राजनीति में कदम आपने पिता के कार्यों को पूरा करने के लिए ही रखा है। उनका यह उद्देश्य है कि उनके पिता द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलते हुए नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को उनकी सोच के अनुसार प्रदेश के साथ देश का आधुनिक विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जो कि सभी विधानसभाओं के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करे और इस कार्य को पूरा करने के लिए वह प्रयासरत रहेंगे।

    जीएस बाली को श्रद्धांजलि देने के लिए मजदूर कुटिया में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल, विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन, विधायक सुदर्शन बबलु, सांसद कांगड़ा चंबा डॉक्टर राजीव भारद्वाज, आईटी सलाहाकार गोकुल बुटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, मेयर धर्मशाला नीनु शर्मा, देवेंद्र जग्गी, समस्त विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleAccident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र
    Next Article HRTC ने दिवाली को लेकर चलाईं 150 स्पेशल बसें
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    By ravinderSeptember 21, 202603 Mins Read

    शिमला। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले…

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026

    HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money

    September 21, 2026

    Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त

    September 20, 2026

    स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत

    September 19, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version