गगल (कांगड़ा)। 5.97 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब (Panjab) के दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। कुठमां के पास गगल पुलिस को यह सफलता मिली है। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस (Police) थाना गगल की टीम ने यह कार्रवाई की है।

कुठमां के पास यातायात चेकिंग के दौरान पंजाब नंबर की एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के कब्जे से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह (34) और जसपाल सिंह (34) निवासी डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना गगल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से नशे के सौदागरों की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Leave A Reply

Exit mobile version