कांगड़ा। पुलिस स्टेशन कांगड़ा (kangra police) ने 1.945 किलोग्राम चरस की खेप पकड़ी है। पुलिस टीम ने नशे की यह खेप तीन लोगों के कब्जे से जब्त की है। आरोपियों की पहचान सुखराम (46) पद्दर मंडी, विशन दास (46) पद्दर मंडी और शुभकरण (24) रोमपा जवाली कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशन दास और सुखराम पद्दर से चरस लेकर आए थे। वे इसे शुभंकण को बेचने वाले थे, जिसने आगे इसे जवाली और अन्य स्थानों पर कई लोगों को बेचना था। पुलिस टीम ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, जब एसएचओ (SHO) कांगड़ा ने अपनी टीम के साथ कछियारी पेट्रोल पंप के पास तीनों को रोक लिया।

पुलिस टीम ने उन्हें नशे की खेप सहित धर दबोचा। यह पिछले कुछ वर्षों में अब तक की सबसे सफलता है।आरोपियों को एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम (Act) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। निर्माता घर में बनी चरस को पहले खरीदार को लगभग 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता है। यह खरीदी गई चरस फिर छोटी मात्रा में बेची जाती है और बाजार में इसकी कुल कीमत लगभग 3 से 4 लाख है।

Comments are closed.

Exit mobile version